पलामू प्रमंडल में औद्योगिक विकास के लिए 100 एकड़ जमीन की मांग, रांची चैंबर की बैठक में उठे कई मुद्दे

पलामू। रांची में मंगलवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक में पलामू प्रमंडल के औद्योगिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल ने पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए 100 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग सरकार के समक्ष रखी।

 

Sponsored Advertisement

अमित जायसवाल ने खासमहल भूमि के नवीनीकरण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भूमि का नवीनीकरण नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में भवन जर्जर हो रहे हैं और नए व्यावसायिक भवनों का निर्माण भी प्रभावित हो रहा है। इससे शहरों के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में जल्द पहल करने की मांग की।

 

बैठक में लातेहार और चतरा में बड़े पैमाने पर होने वाली टमाटर की खेती का भी मुद्दा उठा। अमित जायसवाल ने इन क्षेत्रों में टमाटर प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार टमाटर का बाजार मूल्य इतना कम हो जाता है कि किसानों के लिए फसल को बाजार तक ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में किसान अपनी फसल खेत में ही छोड़ने को मजबूर होते हैं। स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण उद्योग स्थापित होने से किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

इसके अलावा मंडल डैम में गेट लगाने के कार्य में तेजी लाने, क्षेत्र में उपलब्ध बांस से कुटीर उद्योग विकसित करने और लातेहार में पूर्व में हिंडाल्को द्वारा शुरू किए जा रहे बॉक्साइट खनन कार्य को फिर से शुरू कराने की मांग भी रखी गई।

 

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष को मिला जीत का प्रमाण पत्र

 

बैठक के बाद चैंबर भवन में प्रदेश अध्यक्ष अंचल किंगर और उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने नवनिर्वाचित पलामू प्रमंडलीय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। अमित जायसवाल ने 29 मतों के अंतर से चुनाव जीता था। इस दौरान चैंबर के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला, पलामू।

Related Posts

ग्रामीणों ने सांसद से की पुल निर्माण की मांग, सांसद दिनेश चंद्र यादव ने मंत्री को लिखा पत्र

सहरसा। महिषी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाकों में आवागमन की समस्या को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेश चंद्र यादव से उच्चस्तरीय पुल निर्माण…

42.80 लाख की जमीन ठगी का आरोप, सरायढेला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर 42.80 लाख रुपये की ठगी और गैरमजरुआ सरकारी जमीन की खरीद-बिक्री के आरोप का मामला सामने आया है। मामले में सरायढेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *