जमुई-समस्तीपुर-बांका-किशनगंज की घटनाओं के बाद भागलपुर पुलिस अलर्ट, पार्कों में पहुंची ‘पुलिस दी

भागलपुर।जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज में युवतियों से छेड़खानी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भागलपुर पुलिस भी सतर्क हो गई है। शहर के पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। इसी क्रम में ‘पुलिस दीदी’ की टीम पार्कों में पहुंचकर वहां आने वाली युवतियों और अन्य लोगों से बातचीत कर रही है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस दीदी द्वारा पार्क में आने वाली युवतियों से उनकी सुरक्षा को लेकर जानकारी ली जा रही है। टीम उन्हें किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक कर रही है। पुलिस की ओर से लोगों को बताया जा रहा है कि अगर किसी युवती या महिला को छेड़खानी, परेशान करने या किसी अन्य तरह की समस्या का सामना करना पड़े तो तुरंत 112 नंबर पर कॉल किया जा सकता है।

 

इसके अलावा पार्क में मौजूद पुलिस दीदी से भी सीधे शिकायत करने की अपील की जा रही है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि महिलाओं और युवतियों को अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की परेशानी महसूस हो तो घटना को नजरअंदाज न करें और तत्काल पुलिस को सूचना दें।

 

पार्कों में पुलिस की मौजूदगी के साथ ही वहां आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना है।

 

वहीं, पार्क में घूमने आए लोगों ने पुलिस की इस पहल को सकारात्मक बताया। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी से युवतियों और महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

 

पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर यह निगरानी आगे भी जारी रहने की बात कही जा रही है। भागलपुर पुलिस का फोकस सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं और युवतियों को शिकायत के लिए उपलब्ध माध्यमों के प्रति जागरूक करने पर है।

Related Posts

पूर्णकालिक दर्जे की मांग को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने बनाई रणनीति, अध्यक्ष अभय मिश्रा ने भरा संघर्ष का जोश

भागलपुर। शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों को पूर्णकालिक कार्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भागलपुर जिला इकाई ने संघर्ष की रणनीति तैयार की है। इसी को लेकर सैनडिस्क…

समस्तीपुर में 541 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देखते ही पिकअप छोड़कर फरार हुआ तस्कर

समस्तीपुर। जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *