न्यायालय के आदेश पर डॉक्टर कल्याणी क्लीनिक से नया बाजार तक हटेगा अतिक्रमण, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

सहरसा: शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर नगर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने अंचलाधिकारी, अंचल अमीन सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ डॉक्टर कल्याणी क्लीनिक से नया बाजार तक के क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण की स्थिति और संबंधित जमीन की स्थिति का जायजा लिया गया।

नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने बताया कि स्थानीय लोगों की ओर से क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर आवेदन दिया गया था। मामले को न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए संबंधित क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए पत्र जारी किया है। इसी आदेश के मद्देनजर स्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Sponsored Advertisement

उन्होंने बताया कि अंचल अमीन को संबंधित स्थल की मापी करने का निर्देश दिया गया है। अर्जन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर मापी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मापी के बाद जमीन की स्थिति स्पष्ट होने पर न्यायालय के आदेश के अनुरूप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के अन्य इलाकों में भी अतिक्रमण को लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी। सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए वेंडिंग जोन विकसित करने की योजना है। सरकारी जमीन पर सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर उन्हें निर्धारित वेंडिंग जोन में दुकान उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

प्रशासन का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराना है। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई से पहले संबंधित स्थलों की मापी और स्थिति का सत्यापन किया जाएगा, ताकि न्यायालय के आदेश के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

वहीं, निरीक्षण के दौरान आईडी सिंह पोखर के निर्माण कार्य की भी जानकारी ली गई। नगर आयुक्त ने बताया कि पोखर का करीब 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरी तरह पूर्ण कर लिया जाएगा।

Related Posts

गोपालगंज में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की पिटाई; 24 घंटे में जांच के आदेश

गोपालगंज: बिहार में शिक्षा विभाग की सख्ती और निर्देशों के बावजूद विद्यालयों में विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *