मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से पांच घर जलकर राख, 15 लाख की संपत्ति का नुकसान


मधेपुरा शहर के पानी टंकी चौक के समीप सोमवार-मंगलवार की मध्य रात करीब 1:30 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पांच फूस के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में पांच परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवारों के अनुसार, घटना में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

आग की चपेट में सूरज कुमार, छोटू कुमार, विकास महतो, संगीता देवी और जूली देवी के घर आए। सभी परिवार पिछले कई वर्षों से फूस के घर में रहकर मजदूरी और ठेला चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

Sponsored Advertisement

बताया गया कि देर रात अचानक घरों में धुआं भरने लगा। दम घुटने पर लोगों की नींद खुली तो उन्होंने घर के ऊपर आग की लपटें देखीं। इसके बाद आसपास के लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को जगाया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, दमकल के पहुंचने तक पांचों घरों में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित छोटू महतो ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक महीने बाद होने वाली थी। शादी के लिए जेवर, कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान खरीदकर घर में रखा गया था। आग में शादी का पूरा सामान, करीब एक लाख रुपये नकद, गैस सिलेंडर और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय निवासी बाबुल पटेल ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। रात का समय होने के कारण सभी लोग सो रहे थे। धुआं भरने के बाद जब नींद खुली, तब तक घर आग की लपटों से घिर चुका था।

अगलगी के बाद पांचों परिवारों के सामने रहने, भोजन और जरूरी सामान की व्यवस्था करने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Posts

जमुई घटना पर गरमाई सियासत, तेजस्वी ने सरकार से पूछे सवाल; सम्राट चौधरी के पुराने बयान की चर्चा

जमुई घटना पर गरमाई सियासत, तेजस्वी ने सरकार से पूछे सवाल; सम्राट चौधरी के पुराने बयान की चर्चा

बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगा 3-3 डिसमिल वासभूमि, 22 सितंबर से पंचायतों में विशेष शिविर

बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिलेगा 3-3 डिसमिल वासभूमि, 22 सितंबर से पंचायतों में विशेष शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *