जहानाबाद में युवक को गोली मारकर घायल किया, पुराने विवाद को लेकर रास्ते में रोकने का आरोप; पीएमसीएच रेफर

जहानाबाद। हुलासगंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर चिमनी के समीप रविवार को एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान रघुनाथपुर निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

घायल सन्नी कुमार के अनुसार, वह उत्तिमपुर गांव से अपना काम पूरा कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोक लिया। सन्नी का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपितों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जब उसने वहां से निकलने का प्रयास किया तो दो लोगों ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसी दौरान तीसरे व्यक्ति ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर उस पर गोली चला दी।

 

गोली लगने के बाद सन्नी किसी तरह मौके से निकलकर वहां से भागा। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए हुलासगंज अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रणधीर कुमार ने घायल का उपचार किया।

 

चिकित्सक के अनुसार, युवक के शरीर में दो जगह गोली लगने के जख्म मिले हैं। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच, पटना रेफर किया है।

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। एसपी कोटा किरण कुमार ने मामले की जांच कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

 

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी के पीछे वास्तविक कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है।

 

Related Posts

भागलपुर के मदरोनी में रेलवे ट्रैक किनारे बाढ़ विस्थापितों का डेरा, पन्नी तक नहीं मिलने का आरोप

भागलपुर। जिले में बाढ़ का पानी कम होने के बावजूद विस्थापित लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मदरोनी क्षेत्र में बाढ़ से विस्थापित होकर रेलवे ट्रैक के पास…

भागलपुर में बॉक्सिंग प्रतिभाओं को मिला नया मंच, मेमोरियल चैंपियनशिप 2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

भागलपुर। शहर में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इंडस प्रोफेशनल बॉक्सिंग लीग के फर्स्ट सिलेक्शन ट्रायल के तहत बॉक्सिंग मेमोरियल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *