जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार; 13 मोबाइल और 2.20 लाख रुपये नकद बरामद

जामताड़ा। साइबर अपराध के मामलों को लेकर चर्चित जामताड़ा जिले में पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 8 एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और 2 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

 

Sponsored Advertisement

जिला पुलिस मुख्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी शंभू कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी फर्जी ऐप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

 

पुलिस टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में मनीष कुमार मंडल के घर पर छापेमारी की। इसके बाद जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनाबाद गांव में सिद्धार्थ दत्त के घर पर भी कार्रवाई की गई। दोनों स्थानों से कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास मंडल, देव दत्त, जयदेव साहनी और सिद्धार्थ दत्त के रूप में हुई है।

 

फर्जी APK भेजकर करते थे ठगी

 

पुलिस पूछताछ में साइबर ठगी के तरीके का भी खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को हरियाणा सिटी और अडानी गैस का कर्मचारी बताकर उपभोक्ताओं को फोन करते थे। बिल अपडेट करने के नाम पर मोबाइल पर फर्जी APK फाइल भेजी जाती थी। फाइल इंस्टॉल होते ही आरोपी मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर लेते थे और गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल कर खातों से रुपये निकालते थे।

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी यूको बैंक समेत अन्य बैंकों के ग्राहकों को भी निशाना बनाते थे। इनका नेटवर्क झारखंड के अलावा देश के कई राज्यों तक फैला होने की बात सामने आई है।

 

इस मामले में साइबर थाना जामताड़ा में कांड संख्या 59/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट-संतोष कुमार

लोकेशन-जामताड़ा

Related Posts

किशनगंज में शिक्षा विभाग की DPO रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से 80% अधिक संपत्ति का मामला

बिहार के किशनगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने…

सीवान के महाराजगंज में कोचिंग करने आए छात्र पर चाकू से हमला, दो जगह वार से मचा हड़कंप

सीवान: बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज शहर में कोचिंग करने आए एक छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुए इस हमले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *