वार्ड पार्षद ने फौजी पर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का लगाया आरोप, जवान ने कहा- आरोप बेबुनियाद

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के टाउन थाना क्षेत्र में नगर परिषद की वार्ड संख्या-12 की पार्षद नगमा खातून और फौजी फैयाज खान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है। पार्षद नगमा खातून और उनके पति मो. निहाल खान ने फैयाज खान पर फोन के माध्यम से गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पार्षद ने नवगछिया एसपी वैभव शर्मा और साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर जांच, कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

शिकायत के अनुसार, 10 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे पार्षद के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और कोर्ट में फंसा देने की धमकी दी। शिकायत में पार्षद के पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पार्षद का दावा है कि इससे पहले भी उनके पति के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए धमकी दी गई थी। उन्होंने बातचीत की रिकॉर्डिंग मौजूद होने की बात कही है।

 

फौजी ने आरोपों को बताया गलत

 

वहीं, फौजी फैयाज खान ने पार्षद और उनके पति के सभी आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने गांव में कथित तौर पर गाय काटने और बिना लाइसेंस मांस बेचने का विरोध किया था। फैयाज के मुताबिक, विरोध करने के बाद उन्हें ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी।

 

दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। अब पुलिस शिकायत, उपलब्ध साक्ष्यों, कॉल डिटेल, रिकॉर्डिंग और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट करेगी।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, दोनों पक्ष अपने-अपने आरोपों पर कायम हैं। दोनों पक्षों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। इंक़लाब इंडिया किसी भी वायरल रिकॉर्डिंग अथवा आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।

Related Posts

तीसरी बार अभिमन्यु पटेल को मिली छात्र जदयू मधेपुरा जिलाध्यक्ष की कमान, समर्थकों में खुशी

छात्र जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन में अभिमन्यु पटेल पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। उन्हें लगातार तीसरी बार छात्र जदयू मधेपुरा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।…

सहरसा के प्रसिद्ध रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर की बदहाल स्थिति, स्थानीय कमेटी भंग होने से विकास और रखरखाव प्रभावित; दीपावली से पहले जीर्णोद्धार की मांग

बिहार के सहरसा जिला मुख्यालय स्थित मत्स्यगंधा परिसर में स्थापित श्री रक्त काली चौसठ योगिनी मंदिर कोसी और सीमांचल क्षेत्र का प्रमुख शक्तिपीठ और तंत्र साधना का महत्वपूर्ण केंद्र माना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *