नवहट्टा में घरेलू विवाद के दौरान चाकूबाजी, 35 वर्षीय युवक की मौत; तीन घायल


सहरसा के नवहट्टा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट और चाकूबाजी में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक की पहचान नया नगर, वालु टोला वार्ड नंबर-9 निवासी राजिंद्र महतो के पुत्र नितिश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नितिश कुमार गांव में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार देर शाम नितिश और मिथुन काम से वापस घर पहुंचे थे। इसी दौरान घर में किसी घरेलू मामले को लेकर विवाद और कहासुनी होने लगी। नितिश कुमार विवाद को शांत कराने और परिवार के सदस्यों को समझाने का प्रयास कर रहा था।

Sponsored Advertisement

इसी दौरान आरोप है कि मिथुन के परिवार के करीब छह लोगों ने नितिश कुमार समेत अन्य लोगों पर चाकू, कचिया और दबिया से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में नितिश के छाती, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन और स्थानीय लोग घायल नितिश को इलाज के लिए नवहट्टा पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। हालांकि, इलाज के दौरान नितिश कुमार की मौत हो गई।

इस घटना में लिलम देवी, शंकर महतो और चंपा देवी भी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि अगर नवहट्टा थाना पुलिस समय रहते मौके पर पहुंच जाती तो नितिश की जान बच सकती थी। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही घटना के पीछे की पूरी वजह और विवाद में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, 16 वार्डों में कचरे का अंबार

तीसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, 16 वार्डों में कचरे का अंबार

एसपी ने बनमा ईटहरी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

एसपी ने बनमा ईटहरी थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *