फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का स्वागत, बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

जामताड़ा। जिले में बाल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का स्वागत किया गया। चेतना विकास संस्था द्वारा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से संचालित यह जागरूकता रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को बाल विवाह की रोकथाम, बाल संरक्षण और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है।

 

Sponsored Advertisement

मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को विभिन्न पंचायतों के लिए रवाना किया। इसके बाद रथ फतेहपुर थाना पहुंचा, जहां थाना प्रभारी अमर सिंह तापे और एएसआई राजा बाबू ने संयुक्त रूप से रथ को आगे के लिए रवाना किया।

 

बताया गया कि जागरूकता रथ को बीते 5 सितंबर को उपायुक्त, जामताड़ा ने हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाने के लिए रवाना किया था। जामताड़ा थाना क्षेत्र, रेलवे स्टेशन और कई पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाने के बाद यह रथ फतेहपुर प्रखंड पहुंचा है।

 

अभियान के दौरान ग्रामीणों को बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही बच्चों के मौलिक अधिकार, शिक्षा का महत्व और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से समाज के लोगों से अपील की जा रही है कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को सूचना दें।

 

जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों से यह भी अपील की जा रही है कि बच्चों से जुड़ी किसी भी अप्रिय घटना को नजरअंदाज न करें और इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग या पुलिस को दें। बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी शिक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने में समाज की भूमिका को भी रेखांकित किया जा रहा है।

 

अभियान को सफल बनाने में चेतना विकास संस्था के कार्यकर्ता शांति गोपाल महतो, दामोदर प्रसाद, वरुण कुमार मंडल और विजय प्रसाद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

 

Related Posts

जामताड़ा: पीएम मोदी पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा का आक्रोश, नाला के बजरंगबली चौक पर खड़गे का पुतला दहन

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में मंगलवार को भाजपा…

धनबाद में जमीन कब्जे को लेकर विवाद, मां-बेटी ने मारपीट का लगाया आरोप; आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक पर उठाए सवाल

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडुकी पंचायत में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। यहां अपनी जमीन पर अधिकार को लेकर एक मां-बेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *