सारण में दर्दनाक हादसा: पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने भी तोड़ा दम, छह महीने पहले हुई थी शादी

 

सारण: बिहार के सारण जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। अमनौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर चौक में नवविवाहित पति-पत्नी की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पति की मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी की भी मौत हो गई। दोनों की शादी महज छह महीने पहले हुई थी, जिससे दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Sponsored Advertisement

 

मृतक की पहचान रसूलपुर निवासी शंभू महतो के 25 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार महतो के रूप में हुई है। बबलू चेन्नई में रहकर पेंटिंग का काम करता था। वह चार भाइयों और एक बहन में तीसरे स्थान पर था। वहीं उनकी पत्नी सपना कुमारी बनियापुर थाना क्षेत्र के मछगारा गांव निवासी तेरस महतो की पुत्री थीं।

 

परिजनों के अनुसार, बबलू और सपना की शादी नवंबर 2025 में हुई थी। शादी को अभी लगभग छह महीने ही हुए थे और दोनों का दांपत्य जीवन शुरू ही हुआ था। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी। रोजगार के सिलसिले में बबलू चेन्नई में रह रहा था, जबकि सपना अपने ससुराल रसूलपुर में रह रही थी।

 

बताया जा रहा है कि चेन्नई में बबलू की अचानक मौत हो गई। पति की मौत की सूचना जैसे ही सपना को मिली, उसके बाद उनकी भी मौत हो गई। हालांकि दोनों की मौत अलग-अलग स्थानों पर हुई है और पत्नी की मौत का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर बबलू के भाई और बहन चेन्नई पहुंचे थे। बहन ने बबलू की कलाई पर राखी बांधी थी। इसके बाद बबलू ने उन्हें जल्द वापस लौटने को कहा था। लेकिन कुछ ही समय बाद बबलू की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। इसके बाद पत्नी सपना की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों की मौत के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बबलू की मौत किन परिस्थितियों में हुई और पति की मौत की सूचना मिलने के बाद सपना की मौत का वास्तविक कारण क्या था।

 

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही दोनों मौतों के संबंध में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस दर्दनाक घटना के बाद रसूलपुर और दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

Related Posts

नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक चालक से लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पहले भी हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

नकली पिस्टल दिखाकर ट्रक चालक से लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; पहले भी हत्या और रंगदारी के केस दर्ज

बेटी की छठी के दिन पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; परिवार में मचा कोहराम

बेटी की छठी के दिन पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार; परिवार में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *