महिषी में पूजा के दौरान पोखर में डूबा 9 वर्षीय बालक, तीन घंटे बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

सहरसा : जिले के महिषी थाना क्षेत्र में पूजा-अर्चना के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार सुबह नौकचा स्थित नकुलेश्वर मंदिर परिसर की है। बालक के डूबने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने करीब तीन घंटे तक उसकी तलाश की। काफी मशक्कत के बाद उसका शव पोखर से बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के महापुरा वार्ड नंबर-10 निवासी मंजेश पंडित के 9 वर्षीय पुत्र विवेक पंडित के रूप में हुई है। विवेक गांव के ही मिडिल स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। बताया जाता है कि उसके पिता लुधियाना में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और घटना के समय वे लुधियाना में ही मौजूद थे।

 

मृतक के परिजन महारानी कुमारी ने बताया कि रविवार की सुबह विवेक गांव के अन्य बच्चों के साथ साइकिल से नौकचा स्थित महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया था। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में स्थित पोखर में वह नहाने के लिए उतर गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

 

बालक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल पोखर में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल सका। लगातार करीब तीन घंटे तक खोजबीन की गई।

 

काफी प्रयास के बाद बालक का शव पोखर के पानी में तैरता हुआ ऊपर आया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

 

महिषी थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि पोखर में डूबने से एक 9 वर्षीय बालक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

विवेक की असमय मौत की खबर मिलते ही उसके घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है। एक मासूम बच्चे की इस तरह अचानक मौत से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

Related Posts

जामताड़ा में साइबर पुलिस का शिकंजा: योनो ऐप एक्टिवेट करने के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार

साइबर अपराध की राजधानी के रूप में चर्चित जामताड़ा में साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र…

तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार मजदूर को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; 3 साल की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवा मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एसडीपीओ कार्यालय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *