पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी

टाउन थाना क्षेत्र के जेल हाता इलाके में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली युवक के पेट में लगी है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

 

Sponsored Advertisement

घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार पासवान के रूप में हुई है। वह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जितेंद्र बैरिया चौक के पास एक आर्किटेक्ट के यहां काम करता है।

 

जानकारी के अनुसार, युवक को मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे गोली लगी, जबकि उसे अस्पताल में रात करीब 9:30 बजे के बाद भर्ती कराया गया। घटना के समय और अस्पताल पहुंचने में हुई देरी को पुलिस ने संदिग्ध माना है।

 

जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि जेल हाता चौक के पास अचानक उसके पेट से खून निकलने लगा। इसके बाद उसे गोली लगने का एहसास हुआ। हालांकि, गोली कैसे लगी और घटना किस परिस्थिति में हुई, इस बारे में वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया।

 

मामले को लेकर सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के अनुसार, गोली लगने के करीब एक घंटे बाद युवक अस्पताल पहुंचा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अस्पताल पहुंचने में देरी क्यों हुई।

 

पुलिस घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को खंगाल रही है। गोली कहां से चली, युवक को गोली किन परिस्थितियों में लगी और घटना के पीछे क्या कारण है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन और शुभचिंतक भी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस घायल युवक के बयान और घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की तहकीकात में जुटी है।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला

Related Posts

वैशाली के राघोपुर में नाव पलटने से बड़ा हादसा, बच्चों की मौत और कई लोगों के लापता होने की सूचना

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड स्थित रामपुर श्यामचंद में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक, हादसे…

जामताड़ा: रूपी सोरेन के निधन पर नाला में शोकसभा, झामुमो प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर नाला प्रखंड में शोक की लहर है। मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नाला प्रखंड कमेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *