नवगछिया के राघोपुर में कटाव का मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण, एयरपोर्ट पर अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर इलाके में हो रहे कटाव और गंगा के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

 

Sponsored Advertisement

हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर, कटाव की स्थिति और इससे प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भागलपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति, नदियों के जलस्तर, कटाव, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रशासनिक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ और कटाव से प्रभावित लोगों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता के साथ चलाने और जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

 

मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति और प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा, आवागमन और आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई।

 

वहीं, ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन को पूरी मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया गया है।

 

गंगा के जलस्तर में वृद्धि और लगातार हो रहे कटाव को देखते हुए प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Related Posts

70वीं बीपीएससी परीक्षा पर विवाद के बीच परीक्षा नियंत्रक का बयान, ‘हाथी चले बाजार…’ टिप्पणी पर मांगी माफी

70वीं बीपीएससी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने आयोग का पक्ष रखा।…

25 अगस्त को टाउन हॉल में होगा ‘नमस्ते भागलपुर’ कार्यक्रम, स्नातक युवाओं के मुद्दों पर होगी चर्चा

भागलपुर के टाउन हॉल में 25 अगस्त, मंगलवार को सुबह 11 बजे ‘नमस्ते भागलपुर’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कोसी स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी रजनीश रंजन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *