गया में डेंगू नियंत्रण में, बाहर से संक्रमित तीन मरीज हुए स्वस्थ

गया: बिहार के गया जिले से डेंगू को लेकर राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली, कोलकाता और गुजरात से डेंगू संक्रमित होकर लौटे तीन प्रवासी मजदूर इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गया में स्थानीय स्तर पर डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

गुजरात में काम करने वाले विकास कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार स्थित घर लाया गया। इसके बाद मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के बाद वह स्वस्थ हो गए। इसी तरह कोलकाता और दिल्ली में काम करने वाले दो अन्य युवक भी संक्रमित होकर गांव लौटे थे। इलाज के बाद दोनों भी पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Sponsored Advertisement

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमई हक ने बताया कि फिलहाल डेंगू का कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। 2026 में अब तक तीन मरीज चिह्नित हुए हैं और सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इनमें संक्रमण दूसरे राज्यों में हुआ था।

आंकड़ों के अनुसार 2022 में 792 जांच में 180 मरीज मिले और कोई मौत नहीं हुई। 2023 में 2,361 जांच में 591 मामले और दो मौतें हुईं। 2024 में 2,263 जांच में 429 मामले मिले और एक मौत हुई। वहीं 2025 में 167 जांच में 34 मरीज मिले, लेकिन कोई मौत नहीं हुई। 2026 में अब तक 395 जांच की गई हैं।

डेंगू से बचाव के लिए करीब 15 स्थानों पर फॉगिंग कराई जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से जलजमाव रोकने, कूलर और गमलों का पानी नियमित बदलने, साफ-सफाई रखने और दिन में भी मच्छरदानी के इस्तेमाल की सलाह दे रहा है।

तेज बुखार, सिर व शरीर में दर्द, जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द या त्वचा पर लाल निशान जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय जांच कराने की अपील की गई है।

Related Posts

भागलपुर में सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन अनशन, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

भागलपुर। दुर्गापूजा और दशहरा के बीच भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना…

विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर भागलपुर में भाजपा का पैदल मार्च, टाउन हॉल से घंटाघर तक दिखा उत्साह

भागलपुर। विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भागलपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *