सुल्तानगंज में उफनाई गंगा, अजगैबीनाथ धाम में खतरे के निशान से 4 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर

भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण अजगैबीनाथ धाम स्थित नई सीढ़ी घाट तक गंगा का पानी पहुंच गया है। वर्तमान में गंगा खतरे के निशान से करीब चार सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इसके बावजूद बाबा बैद्यनाथ के भक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

 

Sponsored Advertisement

प्रशासन और एसडीआरएफ की कड़ी निगरानी के बीच श्रद्धालु पूरी सतर्कता के साथ गंगा स्नान कर रहे हैं और अपने कांवर में पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद जल संकल्प लेकर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

 

गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों की ओर से नदी के जलस्तर और घाट की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नई सीढ़ी घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट पर बांस की बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा सुरक्षा जाल लगाए गए हैं और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा नौकाओं की व्यवस्था की गई है। एसडीआरएफ की टीम भी घाट पर तैनात है, जो श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद के लिए तैयार है।

 

प्रशासन की ओर से लगातार श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे निर्धारित और सुरक्षित स्थान पर ही गंगा स्नान करें। श्रद्धालुओं से घाट पर लगाए गए बैरिकेडिंग और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का पालन करने को कहा गया है।

 

अधिकारियों के अनुसार, जलस्तर में आगे होने वाली वृद्धि को देखते हुए निगरानी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि सावन के दौरान गंगाजल भरने आने वाले कांवरियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

 

Related Posts

मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर 16 चक्का ट्रक और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक समेत दो घायल

भागलपुर: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कहलगांव प्रखंड के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चायटोला मोड़ के समीप 16 चक्का ट्रक और टोटो के…

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

भागलपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार, ‘ई-खुशी’ एप्लीकेशन लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *