बिस्किट खाने के बाद ढाई साल के मासूम की मौत, मां पर जहर देने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के रामपुर हरि थाना क्षेत्र स्थित टेंगरांहा उत्तरी टोला में ढाई वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अखिलेश राम के ढाई वर्षीय बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है। बच्चे के परिजनों ने उसकी मां आरती कुमारी पर बिस्किट में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ मिलाकर खिलाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, आर्यन के पिता अखिलेश राम पंजाब में मजदूरी करते हैं। मृतक के दादा कैलाश राम ने बताया कि करीब सात साल पहले अखिलेश की शादी आरती से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होने की बात भी सामने आई है। दादा के मुताबिक, आरती करीब 15 दिन पहले अपने मायके गई थी और बुधवार शाम ही वापस लौटी थी।

Sponsored Advertisement

गुरुवार दोपहर बच्चे के दादा-दादी मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान आरती ने बच्चे को बिस्किट खिलाया। कुछ देर बाद आर्यन की तबीयत बिगड़ गई। उसकी रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर हरि थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न नमूने जुटाए हैं। वहीं, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।

रामपुर हरि थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका है। बच्चे की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता की जांच शुरू, पटना से पहुंची उच्चस्तरीय टीम

सहरसा नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के…

डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने किया साइबर थाना का औचक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था और स्टेशन डायरी की घंटों समीक्षा

सहरसा में शुक्रवार को कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सहरसा साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइबर पुलिसिंग की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था, स्टेशन डायरी, लंबित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *