कटिहार में 408 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 40 लाख तक आंकी गई कीमत

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 408 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के अनुसार, कुरसेला पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा से एक युवक अवैध मादक पदार्थ लेकर समेली शिव मंदिर चौक की ओर आ रहा है। वहां से उसके खगड़िया जाने की जानकारी मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।

Sponsored Advertisement

इसी दौरान संदिग्ध युवक की नजर पुलिस टीम पर पड़ी और वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 408 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान खगड़िया जिले के हरिहरपुर निवासी 25 वर्षीय सत्यस्म कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं और वह करीब दो वर्षों से नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़ा हुआ था।

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने एक दोस्त के साथ मिलकर स्मैक खरीदता था और उसे छोटी-छोटी पुड़िया में बेचता था। पुलिस अब इस मामले में सामने आए उसके दोस्त की भूमिका की भी जांच कर रही है।

एसपी परिचय कुमार ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा से स्मैक खरीदकर खगड़िया ले जा रहा था। पुलिस अब मालदा कनेक्शन और पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की इतनी बड़ी खेप आरोपी तक कैसे पहुंची और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कटिहार पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में अहम सफलता माना जा रहा है।

Related Posts

सहरसा नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता की जांच शुरू, पटना से पहुंची उच्चस्तरीय टीम

सहरसा नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के…

डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने किया साइबर थाना का औचक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था और स्टेशन डायरी की घंटों समीक्षा

सहरसा में शुक्रवार को कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सहरसा साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइबर पुलिसिंग की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था, स्टेशन डायरी, लंबित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *