किशनगंज में बढ़ी सुरक्षा, चिकन नेक की सुरक्षा पर मंथन; भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

किशनगंज से सटे पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे के बीच सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा गतिविधियां तेज हो गई हैं। अमित शाह 20 से 22 अगस्त तक पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वह सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कर रहे हैं। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में रणनीतिक रूप से बेहद अहम सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा पर विशेष चर्चा हुई है।

अमित शाह के दौरे को देखते हुए किशनगंज से लगी भारत-नेपाल सीमा पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा और बेहतर समन्वय को लेकर ठाकुरगंज स्थित एसएसबी की 19वीं वाहिनी के परिसर में भारत-नेपाल सीमा जिला स्तरीय समन्वय समिति यानी BDCC की विशेष बैठक हुई।

Sponsored Advertisement

बैठक में किशनगंज के जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के साथ नेपाल के झापा के प्रमुख जिला अधिकारी शिवराम गेलल और मोरंग के प्रमुख जिला अधिकारी युवराज कटेल समेत दोनों देशों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, मादक पदार्थों और प्रतिबंधित सामान की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई तथा संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी को लेकर चर्चा हुई। दोनों देशों की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और सीमा पार अपराधों पर नियंत्रण के लिए बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया गया।

अब बात ‘चिकन नेक’ की। सिलीगुड़ी कॉरिडोर भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण रणनीतिक गलियारा है। अपने सबसे संकरे हिस्से में इसकी चौड़ाई करीब 20 किलोमीटर बताई जाती है। यही संकरा रास्ता भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। इसी वजह से इसे भारत की सामरिक जीवनरेखा माना जाता है। गृह मंत्री के दौरे और सीमा पर बढ़ी निगरानी के बीच किशनगंज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी खास नजर है।

Related Posts

सहरसा नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितता की जांच शुरू, पटना से पहुंची उच्चस्तरीय टीम

सहरसा नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, सरकारी धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के…

डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने किया साइबर थाना का औचक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था और स्टेशन डायरी की घंटों समीक्षा

सहरसा में शुक्रवार को कोसी रेंज के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सहरसा साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइबर पुलिसिंग की कार्यप्रणाली, विधि-व्यवस्था, स्टेशन डायरी, लंबित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *