सड़क दुर्घटना में घायल अज्ञात व्यक्ति की मदद को तुरंत आगे आए मेयर संजीव सिंह, अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

धनबाद बुधवार शाम क्षेत्र भ्रमण के दौरान धनबाद के मेयर श्री संजीव सिंह ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक अज्ञात व्यक्ति की तत्काल मदद की। पुलिस लाइन के पास से गुजरने के दौरान मेयर की नजर सड़क किनारे दुर्घटना में घायल पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। घायल की हालत गंभीर दिखाई दे रही थी।

 

Sponsored Advertisement

स्थिति को देखते हुए मेयर ने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल व्यक्ति को तत्काल अपनी गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने घायल की पहचान जानने की भी कोशिश की, लेकिन तत्काल उसकी पहचान नहीं हो सकी।

 

अस्पताल पहुंचने के बाद मेयर संजीव सिंह स्वयं घायल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सकों से घायल की स्थिति की जानकारी ली और डॉक्टरों की टीम से तत्काल बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मेयर ने चिकित्सकों से कहा कि घायल के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही या कमी नहीं होनी चाहिए।

 

डॉक्टरों की जांच के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा संस्थान में रेफर किया गया। इसके बाद मेयर की पहल पर तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई और घायल को आगे के इलाज के लिए रवाना किया गया।

 

मेयर की इस तत्परता से दुर्घटना के बाद घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर मौजूद लोगों ने मेयर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में घायल की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।

 

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आम लोगों की सेवा करना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा होना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की पहचान भले ही तत्काल नहीं हो सकी, लेकिन उसकी जान बचाने के लिए समय पर इलाज तक पहुंचाना सबसे जरूरी था।

 

 

Related Posts

लत्तीपुर में मां दुर्गा की निर्माणाधीन प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी; मंदिर की सुरक्षा में तैनात रहेगा चौकीदार

  लत्तीपुर।लत्तीपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में निर्माणाधीन प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। मेला समिति…

शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख; ढाई लाख का नुकसान

भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र  थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-04 के जियाउद्दीनपुर चौका में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में अरविंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *