भागलपुर में आभूषण चोरी का खुलासा, 36 घंटे में दो गिरफ्तार

भागलपुर तिलकामांझी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से हुई आभूषण चोरी का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए चांदी के जेवरात, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित सुरेंद्र कुमार पेटे की ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी। मामले को लेकर तिलकामांझी थाना कांड संख्या 194/26 दर्ज किया गया था। घटना के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।

 

टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी शुरू की।

 

इसी क्रम में ईशाकचक थाना क्षेत्र से मो. अफसर उर्फ प्याऊ, पिता मो. गुलाम नबी उर्फ बबुआ, निवासी छोटी लाइन झोपड़पट्टी, थाना ईशाकचक, भागलपुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मो. सलमान, पिता मो. सहाब, निवासी जानीपुर, थाना शाहकुंड, भागलपुर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं।

 

बरामद सामान में चांदी के 19 पायल, 12 ब्रासलेट, 7 सिकड़ी, 1 गला हार, 5 हाथ का बाला, 2 मढ़िया, 12 लॉकेट, 5 नथिया, 90 बिछिया, 14 अंगूठी, 1 मछली, 1 कछुआ, मोती की 6 माला, चांदी की 2 मूर्ति, 1 हेयरपिन और 2 बाजूबंद शामिल हैं। पुलिस ने बरामद आभूषणों की पहचान चोरी की घटना से संबंधित होने की पुष्टि की है। मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

तेज रफ्तार मैजिक वैन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो दिन बाद तोड़ा दम

भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के पैन गांव में तेज रफ्तार मैजिक वैन की टक्कर से घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग नरेश शाह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 16…

तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ी गई; वाटर कैनन के बाद हिरासत में लिए गए

पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाला गया आरजेडी का लोकभवन मार्च डाकबंगला चौराहे पर पहुंचते ही तनावपूर्ण हो गया। फायरिंग के मामले को लेकर निकाले गए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *