तेज रफ्तार मैजिक वैन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो दिन बाद तोड़ा दम

भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र के पैन गांव में तेज रफ्तार मैजिक वैन की टक्कर से घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग नरेश शाह की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 16 तारीख की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच उनके घर के पास ही हुआ था। गंभीर रूप से घायल नरेश शाह ने करीब दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया।

 

Sponsored Advertisement

परिजनों के अनुसार, नरेश शाह रात में खाना खाने के बाद घर से निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय सुल्तानगंज की ओर से भागलपुर जा रही तेज रफ्तार मैजिक वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार नरेश शाह के सिर में गंभीर चोट लगी थी और ब्लड क्लॉटिंग की समस्या भी बताई गई थी।

 

मृतक के नाती प्रशांत कुमार ने बताया कि अस्पताल में करीब दो दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

परिजनों ने घटना की लिखित जानकारी अकबरनगर थाने में दी है। परिवार के मुताबिक, थाना अध्यक्ष ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों और मैजिक वैन के चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Related Posts

बाबा कारू मंदिर विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, पिता-पुत्र घायल; इलाके में तनाव

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध संत बाबा कारू खिरहर स्थान मंदिर परिसर में रविवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी…

नवगछिया में 93.25 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार, 15 लाख रुपये कीमत का दावा

नवगछिया, 4 अक्टूबर। नवगछिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेतरी जीरोमाइल के समीप कार्रवाई करते हुए 93.25 ग्राम स्मैक बरामद करने का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *