विषहरी विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम अलंकृता पांडे भी हुईं शामिल

भागलपुर में तीन दिवसीय विषहरी पूजा का विधिवत समापन हो गया। पूजा समाप्त होने के बाद स्टेशन चौक से भव्य विषहरी विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरेगी और करीब 12 घंटे तक चलने के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

Sponsored Advertisement

विसर्जन शोभायात्रा में सबसे आगे परवती की प्रतिमा चल रही थी। इसके पीछे शहर के अलग-अलग स्थानों से निकली विषहरी माता की अन्य प्रतिमाएं भी कतारबद्ध होकर आगे बढ़ रही थीं। स्टेशन चौक पर श्री श्री 108 विषहरी मनसा महारानी केंद्रीय समिति की ओर से विधिवत आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा को आगे रवाना किया गया।

 

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और माता के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु पारंपरिक हथियारों के साथ करतब दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह लोगों की भीड़ शोभायात्रा देखने के लिए जुटी रही। शहर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं का स्वागत भी किया।

 

इस भव्य शोभायात्रा में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे भी शामिल हुईं। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच मौजूद रहकर शोभायात्रा का हिस्सा बनीं। डीएम के शामिल होने से प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच भी उत्साह देखने को मिला।

 

विसर्जन शोभायात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पूरे विसर्जन मार्ग में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव खुद सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते नजर आए। प्रशासन की ओर से पूरे मार्ग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि शोभायात्रा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो और विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।

 

तीन दिवसीय विषहरी पूजा के समापन के बाद निकली यह शोभायात्रा भागलपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की भव्य तस्वीर पेश कर रही है।

 

Related Posts

बिहार कृषि विश्वविद्यालय में गाजर घास जागरूकता सप्ताह, विद्यार्थियों ने चलाया उन्मूलन अभियान

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 16 से 22 अगस्त 2026 तक गाजर घास जागरूकता सप्ताह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य गाजर घास के दुष्प्रभावों के प्रति…

विक्रमशिला पुल गिरना प्राकृतिक बात हो गई है: ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल, बोले- तय समय पर होगा सेतु का काम

बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु को किसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *