9 साल के यशराज ने साइकिल से नाप डाला देश, अब PM मोदी से मिलने का लक्ष्य

गया: बिहार के बोधगया के रहने वाले 9 वर्षीय यशराज इन दिनों अपनी अनोखी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. लोग उन्हें राम भक्त के रूप में जानते हैं. यशराज ने महज 9 साल की उम्र में साइकिल से करीब 19 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की है. 210 दिनों की इस यात्रा में वह 17 राज्यों से होकर गुजरे और देश के 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम समेत कई प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए.

यशराज ने 15 जनवरी 2026 को गया के विष्णुपद मंदिर से अपनी यात्रा शुरू की थी और 15 अगस्त को बोधगया वापस लौटे. उनकी वापसी पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. यशराज के मुताबिक, उनकी यात्रा का उद्देश्य देश में सुख-शांति, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और सनातन धर्म का प्रचार करना है. साथ ही वह गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग भी करना चाहते हैं.

Sponsored Advertisement

यात्रा के दौरान यशराज ने सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए. इसके अलावा वह पहले अयोध्या, वैष्णो देवी और खाटू श्याम की यात्राएं भी साइकिल से कर चुके हैं. पिता प्रकाश कुमार साहू सुरक्षा के लिए उनके साथ रहते हैं.

यशराज के पिता का कहना है कि इतनी कम उम्र में उनके बेटे ने करीब 28 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की है और उसका नाम रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए. अब यशराज दिल्ली तक पैदल यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की योजना बना रहे हैं, ताकि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की अपनी मांग उनके सामने रख सकें.

बोधगया के द वंडर वर्ल्ड स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र यशराज अपनी यात्राओं को ईश्वर की कृपा मानते हैं. उनकी इस असाधारण यात्रा ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ देशभर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

Related Posts

नवगछिया में 93.25 ग्राम स्मैक बरामद, एक गिरफ्तार, 15 लाख रुपये कीमत का दावा

नवगछिया, 4 अक्टूबर। नवगछिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेतरी जीरोमाइल के समीप कार्रवाई करते हुए 93.25 ग्राम स्मैक बरामद करने का…

दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी गई नाश्ता सामग्री, खिल उठे चेहरे; सेवा और समावेशी शिक्षा का दिया संदेश

सहरसा के पटुआहा स्थित नगर निगम दिव्यांग विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के बीच नाश्ता सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *