सहरसा में राजीव रंजन ने संभाला प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी का पदभार, डिजिटल माध्यमों से योजनाओं के प्रचार पर जोर

सहरसा समाहरणालय स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में मंगलवार को श्री राजीव रंजन, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सहरसा ने प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वरीय उप समाहर्त्ता श्रीमती कुमारी तोसी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के प्रभार का निर्वहन कर रही थीं।

 

Sponsored Advertisement

पदभार ग्रहण करने के बाद राजीव रंजन ने कहा कि जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय का प्रमुख उद्देश्य राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक व्यापक स्तर पर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आमजन को सही और समय पर सूचना उपलब्ध कराने के लिए कार्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण है।

 

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनके कार्यों, योजनाओं और कार्यक्रमों का नियमित प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इसके लिए फेसबुक लाइव समेत अन्य डिजिटल माध्यमों का भी प्रभावी उपयोग किया जाएगा।

 

राजीव रंजन ने कहा कि आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक सरल एवं सहज तरीके से पहुंचाई जा सकती है। इससे आम नागरिकों को अपने लिए संचालित योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे उनका अधिकाधिक लाभ उठा सकेंगे।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला जनसंपर्क कार्यालय प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को और मजबूत करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशासनिक गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों को अधिक व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

 

Related Posts

राज्य स्तरीय ईस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए भागलपुर से 10 खिलाड़ी पटना रवाना

भागलपुर। भागलपुर जिला कराटे संघ के तत्वावधान में भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब के 10 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे डू चैंपियनशिप 2026 के…

सहरसा में बाइक के धक्के से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बाइक सवार पुलिस के हवाले

सहरसा। बसनाही थाना क्षेत्र के लालगंज में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लालगंज निवासी उरो देवी के रूप में हुई है। हादसे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *