सीवान में बारिश के दौरान अस्थायी घर ढहा, मां-बेटे की मौत; दो बच्चे घायल

सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के बरहमपुर बहादुरपुर गांव में सोमवार को तेज बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। करकट और प्लास्टिक तिरपाल से बना एक अस्थायी घर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद मां और उनके बेटे की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान शबाना खातून और उनके पुत्र सोहेल अख्तर के रूप में हुई है। शबाना के पति का नाम खुर्शीद आलम बताया गया है। जानकारी के अनुसार, परिवार ने करीब तीन साल पहले जमीन खरीदी थी और वहां पक्का मकान बनाने की तैयारी चल रही थी। निर्माण पूरा होने तक परिवार ने खेत में बांस के सहारे करकट और प्लास्टिक तिरपाल से अस्थायी घर बनाया था।

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश के कारण तिरपाल पर काफी पानी जमा हो गया था। वहीं, घर को सहारा देने वाला बांस नीचे से सड़ चुका था। करीब पांच इंच मोटी दीवार पर करकट रखा गया था और बीच में बांस का खंभा लगाया गया था। बारिश के बीच अचानक पूरा ढांचा ढह गया और घर में मौजूद लोग मलबे में दब गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के भाई सदाम आलम ने बताया कि उनके जीजा खुर्शीद आलम ने फोन कर घर में संपर्क नहीं होने की जानकारी दी थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।

हादसे में पांच वर्षीय अरबाज और सात वर्षीय सना को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, शबाना और सोहेल को बेहोशी की हालत में सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जामो थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अभी थाने को नहीं मिली है। सूचना मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद लगातार बारिश के बीच कमजोर और अस्थायी घरों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।

Related Posts

कहलगांव में टिपिन कुमार हत्याकांड का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार; लोहे का टुकड़ा और मोबाइल बरामद

भागलपुर। जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में टिपिन कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान…

टीएनबी कॉलेज में ‘भारत-नेपाल के जेन-जी आंदोलनों’ पर संगोष्ठी, युवाओं की राजनीतिक सक्रियता पर हुई चर्चा

भागलपुर। टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर के राजनीति विज्ञान विभाग और आईक्यूएसी (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में ‘नेपाल और भारत में जेन-ज़ी (Gen Z) आंदोलनों का एक शैक्षणिक विश्लेषण’ विषय पर विभागीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *