बिहार से शुरू होगा Gen Z मतदाता जागरूकता अभियान, 500 BLO से संवाद करेंगे CEC ज्ञानेश कुमार

पटना: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 16 और 17 अगस्त को दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों, विद्यार्थियों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से संवाद करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त के बिहार दौरे की शुरुआत रविवार को वैशाली, मधुबनी और सीतामढ़ी से होगी। इसके बाद 17 अगस्त को वे नालंदा विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज सभागार में करीब 500 बूथ लेवल अधिकारियों यानी BLO से संवाद करेंगे। इस दौरान BLO अपने जमीनी अनुभव, निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी चुनौतियां और मतदान व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उपाय साझा करेंगे।

Sponsored Advertisement

भारत निर्वाचन आयोग बिहार से ‘Gen Z’ मतदाता जागरूकता अभियान की भी शुरुआत करेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं और नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व और चुनावी व्यवस्था की जानकारी देना है। इसके जरिए युवाओं को जिम्मेदार मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जाएगा।

वहीं, 17 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में निर्वाचन साक्षरता क्लब 2.0 यानी ELC 2.0 और ECINET को लेकर एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सम्मेलन में बिहार के 400 से अधिक स्कूल-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से हजारों विद्यार्थी, फर्स्ट टाइम वोटर, शिक्षक, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्राचार्य और संस्थान प्रमुख शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ लोकतंत्र, मतदान और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की जाएगी।

CEC का यह दौरा बिहार में युवा मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी स्तर पर निर्वाचन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Posts

आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.49 करोड़ की संपत्ति का प्रथमदृष्टया खुलासा

आरा/भोजपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के भोजपुर और पटना…

नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, 46 वार्डों में नियमित कचरा उठाव पर जोर

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनगर आयुक्त शाहिद रजक खान और स्वच्छता पदाधिकारी देवेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *