नाला में गूंजे देशभक्ति के नारे, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुवार को नाला प्रखंड क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नाला पीडब्ल्यूडी प्रांगण से भाजपा के तीनों मंडलों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा बजरंगबली चौक, गोपालपुर, दलाबड़ सहित प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरी। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल रैली में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

 

Sponsored Advertisement

तिरंगा यात्रा का आयोजन नाला मंडल, नाला पूर्वांचल मंडल एवं खैरा मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो शामिल हुए।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने की परंपरा बनी है। इसका उद्देश्य देशवासियों को एकजुट करना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया जा रहा है। हजारों वीरों के बलिदान से मिली आजादी और देश की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा का संकल्प हर नागरिक को लेना चाहिए।

 

शुक्रवार को फतेहपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

 

माधव चंद्र महतो ने बताया कि शुक्रवार को फतेहपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन और हिंसा का दर्द झेलना पड़ा। नई पीढ़ी को इस इतिहास से परिचित कराना जरूरी है। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

 

पेपर लीक मामले में सरकार पर हमला

 

उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी से मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पेपर लीक के मामलों की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

 

संवाददाता — संतोष कुमार

Related Posts

मिहिजाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार; भेजे गए जेल

जामताड़ा मिहिजाम थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया…

नाला-दुमका मुख्य मार्ग पर ट्रक की जोरदार टक्कर, साइकिल सवार की मौत; ट्रक जब्त

नाला प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा नाला-दुमका मुख्य मार्ग पर पलन मोड़ के समीप हुआ। तेज रफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *