विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर शिबू सोरेन के पोस्टर में आग, झामुमो में आक्रोश

बोकारो से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के पोस्टर को जलाए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और झामुमो नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि बोकारो के कैंप-2 स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन के सामने चौक पर विश्व आदिवासी दिवस को लेकर शिबू सोरेन का पोस्टर लगाया गया था। इसी पोस्टर को कथित तौर पर असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

Sponsored Advertisement

झामुमो नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बताया। नेताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी राजीव रंजन और बीएस सिटी थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक अन्य पोस्टर भी जब्त किया है, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।

मामले को लेकर बीएस सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्टर को किसने जलाया और इस घटना के पीछे क्या वजह थी।

विश्व आदिवासी दिवस से ठीक पहले हुई इस घटना ने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी है। झामुमो नेताओं का कहना है कि ऐसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

Related Posts

चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

बोकारो। चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लूटने का मामला सामने आया…

डीसी के जनता दरबार ने बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी

बोकारो। बोकारो में उपायुक्त के जनता दरबार की एक पहल ने दिव्यांग परिवार के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा दी है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *