बोकारो में पावर सबस्टेशन में बड़ी डकैती: कर्मियों को बंधक बनाकर 32 लाख के उपकरण ले उड़े बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

बोकारो जिले के चंदनक्यारी थाना क्षेत्र स्थित पावर सबस्टेशन में सोमवार देर रात फिल्मी अंदाज में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने सबस्टेशन में तैनात कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के कीमती विद्युत उपकरण लूट लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, देर रात 10 से 12 नकाबपोश बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर पावर सबस्टेशन में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर धमकाया, फिर उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाश सबस्टेशन में रखे कीमती विद्युत उपकरण लेकर फरार हो गए।

 

घटना का खुलासा सोमवार सुबह तब हुआ, जब एक कर्मचारी पूजा के लिए फूल तोड़ने सबस्टेशन पहुंचा। उसने मुख्य गेट खुला देखा और आवाज लगाई। अंदर से आवाज आने पर उसने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि कर्मचारी बंधे हुए थे। इसके बाद तत्काल चंदनक्यारी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

 

सहायक विद्युत अभियंता नरेंद्र मिंज ने बताया कि इस घटना में विभाग को करीब 32 लाख रुपये के उपकरणों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बदमाश सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हैं।

 

वहीं, बोकारो के पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में हथियार के इस्तेमाल की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

 

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। वारदात के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *