16 जुलाई को निकलेगी धनबाद की भव्य इस्कॉन रथ यात्रा, चार दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और निःशुल्क महाप्रसाद


धनबाद में 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य इस्कॉन रथ यात्रा निकाली जाएगी। लगातार छठे वर्ष आयोजित होने जा रहा यह महोत्सव धार्मिक आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का अनूठा संगम होगा। रथ यात्रा के साथ चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।


इस्कॉन धनबाद के अध्यक्ष राम प्रेम दास ने बताया कि रथ यात्रा 16 जुलाई की सुबह गुरुकृपा के समीप, जगन्नाथ हॉस्पिटल के सामने स्थित दुर्गा मंडप से शुरू होगी। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान भव्य रथ रणधीर वर्मा चौक होते हुए गोल्फ ग्राउंड स्थित अस्थायी गुंडीचा मंदिर तक पहुंचेगा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन, भजन और जयघोष के साथ रथ को खींचेंगे।

Sponsored Advertisement

यात्रा के दौरान रथ शहर के सात प्रमुख स्थानों पर रुकेगा, जहां भगवान को पारंपरिक विधि-विधान से 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस्कॉन प्रबंधन ने

  • Related Posts

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    बाईपास थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी, बंद घर का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण ले गए चोर

    भागलपुर। बाईपास थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोर गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। चोरों ने बैजानी मकससपुर के ब्राह्मण टोला स्थित एक बंद घर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *