वाराणसी के राष्ट्रीय ‘पंच सम्मेलन’ में जामताड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू

जामताड़ा विकसित भारत—रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के ‘पंच सम्मेलन’ में जामताड़ा जिले का प्रतिनिधित्व नाला प्रखंड की नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू करेंगे। यह जामताड़ा जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

इस संबंध में जिला ग्रामीण विकास शाखा, जामताड़ा के उप विकास आयुक्त सह अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक कार्यालय द्वारा पत्रांक-480 जारी कर अजीत मुर्मू को सम्मेलन में अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के लिए नामित किया गया है। साथ ही नाला प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिनिधि से समन्वय स्थापित कर यात्रा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि वे समय पर सम्मेलन में शामिल हो सकें।

 

जानकारी के अनुसार, इस राष्ट्रीय पंच सम्मेलन का उद्देश्य देशभर के पंचायत प्रतिनिधियों को विकसित भारत—रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम-2025 के विभिन्न प्रावधानों, नई रोजगार गारंटी योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी देना है। सम्मेलन में पंचायतों के सफल मॉडल, नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े अनुभवों का भी आदान-प्रदान होगा। इससे विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को एक-दूसरे से सीखने और बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने का अवसर मिलेगा।

 

मुखिया अजीत मुर्मू ने कहा कि यह अवसर उनके लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि वे वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जामताड़ा जिले की सफल ग्रामीण विकास योजनाओं और पंचायत स्तर पर किए गए कार्यों को साझा करेंगे। साथ ही अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों के अनुभवों से सीख लेकर उन्हें नाला पंचायत में लागू करने का प्रयास करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत योजना के तहत रोजगार एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सम्मेलन से प्राप्त सुझावों और अनुभवों को पंचायत एवं प्रखंड प्रशासन के सहयोग से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और पंचायत विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित हों।

 

 

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *