बिहार में 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज किया गिरफ्तारी अभियान

बिहार में अपराध पर लगाम कसने के लिए राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। हत्या, रंगदारी, गोलीबारी और अन्य गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 29 अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। सभी जिलों की पुलिस को इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

इस सूची में हाल ही में बाहुबली विधायक के काफिले पर हुए हमले के मामले में चर्चित सोनू कुमार और उसके साथी सौरभ कुमार का नाम भी शामिल है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि इनाम घोषित होने के बाद आम लोगों से अहम सूचनाएं मिलेंगी, जिससे गिरफ्तारी में तेजी आएगी।

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने इन अपराधियों पर इनाम घोषित करने का प्रस्ताव पटना जोनल आईजी जितेंद्र राणा को भेजा था। पुलिस मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद 29 अपराधियों पर इनाम की घोषणा कर दी गई।

इनाम घोषित होने के तुरंत बाद पुलिस को दो बड़ी सफलताएं भी मिलीं। कदमकुआं थाना पुलिस ने फरार रवि कुमार उर्फ रवि यादव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने धीरज कुमार को दबोच लिया।

इनाम घोषित अपराधियों में कृष्ण सहनी उर्फ भगेलू भोजपुरी, साधु यादव उर्फ शंकर, चंदन कुमार उर्फ बंटी, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद तौफीक, राहुल कुमार उर्फ राहुल यादव, शिवा डोम, अमर प्रसाद सोनी, प्रियदर्शी यादव उर्फ दर्शन यादव, सुदामा सिंह, मुर्शीद अहमद, विशाल पासवान, सोनू कुमार, सौरभ कुमार, सोनू सिंह, पुष्कर आनंद झा, अमित कुमार, बिट्टू कुमार उर्फ रोशन, समीर सिंह उर्फ अजय सिंह (पश्चिम बंगाल), समीर कुमार उर्फ करण, विशाल कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, बजरंगी उर्फ रविशंकर, ठेकेदार विश्वनाथ सिंह, मोहम्मद पप्पू खान उर्फ जावेद खान और शेखू खान सहित अन्य आरोपी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय ने आम लोगों से अपील की है कि इनाम घोषित अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस अभियान से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी आएगी और राज्य में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।

  • Related Posts

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *