मानवता की मिसाल: सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने सड़क हादसे में घायल दो युवकों की बचाई जान, खुद पहुंचाया अस्पताल

नालंदा से सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों की जान बचाने के लिए तत्परता दिखाई। उनकी इस मानवीय पहल की पूरे इलाके में सराहना हो रही है। सांसद ने न केवल घायलों की मदद की, बल्कि अपने अंगरक्षकों की सहायता से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज भी शुरू कराया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार सांसद कौशलेन्द्र कुमार एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान नूरसराय थाना क्षेत्र के ककड़िया गांव के पास सड़क किनारे दो युवक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी उन्हें अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं कर रहा था। यह देखकर सांसद ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई।

 

सांसद के दोनों अंगरक्षक धनंजय और जयभगवान ने घायलों को सड़क से उठाकर सांसद के वाहन में बैठाया और तत्काल बिहारशरीफ मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां दोनों घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से दोनों युवकों की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

 

इस दौरान सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में तमाशबीन बनने के बजाय मानवता का परिचय देते हुए घायलों की तुरंत सहायता करें और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सहयोग करें।

 

बातचीत के दौरान सांसद से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालिया मुलाकात को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मुलाकात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है और उन्होंने इसके बारे में केवल लोगों से सुना है। आरसीपी सिंह की जदयू में संभावित वापसी पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी छोड़कर दूसरे दल के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। अब वे लोकलाज के कारण मिलने गए होंगे। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य का हालचाल जरूर लिया है, लेकिन उनकी पार्टी में वापसी का निर्णय केवल नीतीश कुमार ही ले सकते हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

    दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

    गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

    गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *