सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता, लूटकांड का खुलासा; पांच आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद

सहरसा जिले की बैजनाथपुर थाना पुलिस ने लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अन्य सामान भी बरामद किया है। इस कार्रवाई को सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को मधेपुरा जिले के अररायघाट निवासी चंद्रशेखर कुमार अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल सहरसा जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-107 पर सबेला के समीप चार मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने मारपीट की और हथियार का भय दिखाकर उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा छह हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

 

पीड़ित के आवेदन के आधार पर बैजनाथपुर थाना में कांड संख्या 106/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान, मानव आसूचना और सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉमी यादव, बाबूल कुमार, आनंद साह, राजीव कुमार तथा छठीप कुमार उर्फ आशीष साह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों तथा अन्य संभावित घटनाओं की भी जांच कर रही है।

 

इस सफल कार्रवाई में बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सहित थाना के पुलिस पदाधिकारियों, तकनीकी टीम और सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संवाददाता: इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, भरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने भरत भूषण तिवारी के परिवार को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता देने के…

    फिल्म ‘पा’ वाली बीमारी से जूझ रहे मिचील वांडेवीर्ट का 28 साल की उम्र में निधन, 12 साल की उम्र की भविष्यवाणी को गलत साबित कर दुनिया को कहा अलविदा

    साल 2009 में आई अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म ‘पा’ में जिस दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया को पर्दे पर दिखाया गया था, उसी बीमारी से जूझ रहे बेल्जियम के लोकप्रिय कंटेंट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *