CTET की तैयारी कर रहे छात्र की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संतनगर वार्ड संख्या-4 स्थित एक किराये के मकान में रहकर CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह कमरे में छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार पिछले करीब चार महीने से सहरसा में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात वह अन्य छात्रों के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह करीब नौ बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो साथ रहने वाले छात्रों को चिंता हुई। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कमरे का दरवाजा खोला गया। अंदर सुशील कुमार मृत अवस्था में मिला। इसके बाद तत्काल डायल-112 पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी।

 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि भोजन में गड़बड़ी, किसी दवा के रिएक्शन या अन्य चिकित्सीय कारणों से भी छात्र की मौत हुई हो सकती है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

 

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही छात्र की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

संवाददाता : इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    सहरसा प्रधान डाकघर में बिजली संकट से काम ठप, जेनरेटर महीनों से खराब; पैसे की जमा-निकासी और राखी की बुकिंग प्रभावित

    सहरसा के प्रधान डाकघर में बिजली व्यवस्था चरमराने और महीनों से जेनरेटर खराब रहने के कारण डाकघर का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली नहीं रहने की स्थिति…

    वैशाली में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सुबह टहलने निकले थे रामनरेश राय

    बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघी खुर्द स्थित नया टोला इलाके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *