पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मुसल्लहपुर इलाके में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना से गुरुवार को कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

 

Sponsored Advertisement

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बिजली के तार से चिंगारी निकलती दिखाई दे रही है। साथ ही आग पर काबू पाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट या चिंगारी निकलने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई, लेकिन समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है।

 

मामले को लेकर जब फायर ब्रिगेड के कर्मियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के संबंध में कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया। वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, हालांकि इसकी सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

 

  • Related Posts

    सुरेश हज्जू को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, बिहार के रंगमंच को मिली राष्ट्रीय पहचान

    सुरेश हज्जू को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, बिहार के रंगमंच को मिली राष्ट्रीय पहचान

    तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, 22,500 करोड़ के न्यूक्लियर MoU पर उठाए सवाल

    तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, 22,500 करोड़ के न्यूक्लियर MoU पर उठाए सवाल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *