मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, आंख में मिर्ची पाउडर डाल युवक पर लाठी-पाइप से हमला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंपानगर स्थित चमर टोली लाइन में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक तौसीफ अंसारी ने पड़ोसियों पर सुनियोजित तरीके से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा।

 

Sponsored Advertisement

घायल तौसीफ अंसारी के अनुसार वह अपने घर पर मोबाइल फोन के जरिए अपनी बहन से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले शाहिद मिस्त्री उर्फ रहमान और अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए शोर-शराबा कर रहे थे। तौसीफ ने बताया कि उसने केवल उन्हें शांत रहने और आसपास के माहौल को खराब नहीं करने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

 

तौसीफ का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद शाहिद मिस्त्री, रहमान, छोटू, राजा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसने बताया कि हमलावरों ने पहले उसकी आंख में मिर्ची का पाउडर डाल दिया, जिससे वह कुछ भी देख नहीं सका। इसके बाद आरोपियों ने लाठी, पाइप और अन्य सामान से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

 

हमले में तौसीफ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसे हमलावरों से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

घायल युवक ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन जारी है।

  • Related Posts

    नाथनगर स्टेशन पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत; ढाई घंटे बाद पहुंची GRP

    भागलपुर। नाथनगर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा…

    दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

    दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *