सहरसा के एक ही परिवार के दो सदस्यों ने BPSC में मारी बाजी, बनगांव में खुशी की लहर

सहरसा: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम में सहरसा जिले के बनगांव नगर पंचायत के एक ही परिवार के दो सदस्यों ने सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वार्ड संख्या-2 निवासी श्वेता मिश्रा और उनके मौसेरे भाई शिवम मिश्रा ने कठिन संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर BPSC परीक्षा उत्तीर्ण कर अधिकारी बनने का सपना साकार किया है।

 

Sponsored Advertisement

24 वर्षीय श्वेता मिश्रा ने BPSC में 541वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता रमन कुमार मिश्रा गांव में आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। श्वेता ने प्रारंभिक शिक्षा सरकारी विद्यालय से प्राप्त की। वर्ष 2015 में फूलदाय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय से मैट्रिक, 2017 में रमेश झा महिला महाविद्यालय, सहरसा से इंटर तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक और वर्ष 2024 में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। यह उनका पहला प्रयास था और पहले ही प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल कर ली। श्वेता का कहना है कि ईमानदारी से की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।

 

श्वेता के मौसेरे भाई 27 वर्षीय शिवम मिश्रा ने भी BPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। बचपन में ही पिता के निधन के बाद उनकी मां ममता देवी ने निजी क्लीनिक में नर्स की नौकरी कर बेटे की पढ़ाई पूरी कराई। शिवम ने पहले पोस्टल असिस्टेंट और बाद में सचिवालय में सहायक अनुभाग पदाधिकारी (ASO) के रूप में नौकरी ज्वाइन की। नौकरी के साथ तैयारी करते हुए उन्होंने BPSC परीक्षा में सफलता हासिल की।

 

एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस उपलब्धि से बनगांव नगर पंचायत में खुशी का माहौल है। परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने मिठाइयां बांटकर दोनों की सफलता का जश्न मनाया। दोनों सफल अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और कठिन परिश्रम को देते हुए युवाओं से लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने की अपील की।संवाददाता : राज चौधरी, सहरसा

Related Posts

रोहतास में मजदूरी विवाद ने लिया खूनी मोड़, बुजुर्ग को गोली मारकर ले भागा आरोपी; घर फूंका, कई वाहन जलाए, यूपी से आरोपी गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित जोगिया गांव में बुधवार को मजदूरी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में…

सहरसा में दर्दनाक हादसा: शादी के तीन महीने बाद नदी में डूबने से युवक की गई जान

बिहार के सहरसा जिले के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मोहनपुर वार्ड संख्या 12 स्थित दहाड़ देहद नदी में डूबे 20 वर्षीय युवक का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *