रांची एयरपोर्ट से गया पुलिस के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, बेंगलुरु भागने की तैयारी नाकाम


बिहार के गया जिले में भूमि विवाद और मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपी पिछले एक महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर थे और कथित तौर पर बेंगलुरु जाने की तैयारी में थे। सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को पकड़ा गया, जिन्हें अब ट्रांजिट रिमांड पर गया लाया जाएगा।
गया जिले के चेरकी थाना क्षेत्र के इनायत कॉलोनी में भूमि विवाद को लेकर कुछ समय पहले दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस मामले में चेरकी थाना कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद कई लोगों को नामजद किया गया, जिनमें अरशद और शाहबाज भी शामिल थे। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।


पुलिस को सूचना मिली थी कि मामले के कुछ आरोपी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राज्य के बाहर जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही चेरकी थाना पुलिस ने रांची एयरपोर्ट थाना और सीआईएसएफ को अलर्ट किया। इसके बाद एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाई गई और कार्रवाई करते हुए अरशद तथा शाहबाज को हिरासत में ले लिया गया।
“कांड संख्या 65/26 के कुछ अभियुक्तों के रांची एयरपोर्ट से बाहर जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रांची एयरपोर्ट थाना और सीआईएसएफ को अलर्ट किया गया था। कार्रवाई के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ा गया है। फिलहाल उनकी पहचान और अन्य विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है।”

Sponsored Advertisement


पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों युवक इंडिगो की फ्लाइट से बेंगलुरु जाने वाले थे। आशंका है कि वे गिरफ्तारी से बचने के लिए राज्य छोड़ने की योजना बना रहे थे। हालांकि पुलिस अभी इस पहलू की भी जांच कर रही है।
मामले की जांच के दौरान हथियार के उपयोग का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर आर्म्स एक्ट की धाराएं हटा दी गई हैं। वहीं मारपीट और अन्य आरोप सही पाए गए हैं। गया पुलिस की टीम रांची पहुंच चुकी है और दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गया लाया जाएगा, जहां आगे पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *