गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों का आतंक, पिकअप चालक को गोली मारकर 1 लाख रुपये लूटे

गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ बदमाशों ने एक पिकअप चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास मौजूद करीब एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मामला विजयीपुर थाना क्षेत्र के पगरा रोड स्थित खानुआ मोड़ के पास का है। घायल चालक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र अंतर्गत खंडेछापर गांव निवासी सैमुल्लाह शेख के रूप में हुई है। वह कमरूदीन शेख का पुत्र बताया जा रहा है।

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार सैमुल्लाह शेख अपनी पिकअप गाड़ी पर सब्जियां लादकर गोपालगंज आ रहा था। इसी दौरान देर रात करीब 12 बजे खानुआ मोड़ के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली। बदमाश चालक से लूटपाट करने लगे। जब उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उसकी गर्दन में गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश गाड़ी में रखे करीब एक लाख रुपये लेकर मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता और विजयीपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विजयीपुर थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

30 साल पुराने बीजेपी के गढ़ में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बांकीपुर उपचुनाव में 19,246 वोटों से दर्ज की बड़ी जीत

बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने के बाद…

बांकीपुर उपचुनाव: 26वें राउंड तक प्रशांत किशोर 15,864 वोटों से आगे, जन सुराज की जीत की ओर मजबूत कदम

बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 26वें राउंड की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *