राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में भागलपुर के आद्यांश अंश ने जीता रजत पदक, जिले के पहले राष्ट्रीय पदक विजेता स्केटर बने

भागलपुर के युवा स्केटर आद्यांश अंश ने 12वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 में रजत पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ वह राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भागलपुर के पहले स्केटर बन गए हैं। उनकी इस सफलता से खेल प्रेमियों और जिलेवासियों में खुशी की लहर है।

 

Sponsored Advertisement

रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से झारखंड की राजधानी रांची में 16 से 20 जून 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आद्यांश अंश ने 8 से 10 वर्ष बालक वर्ग की स्पीड इनलाइन श्रेणी के 500 मीटर इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

 

आद्यांश विश्वा रोलर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी हैं और कोच विश्वजीत कुमार के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बिहार रोलर स्केटिंग एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। आद्यांश, कुमार आशीष के पुत्र हैं।

 

इस उपलब्धि पर बिहार रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की सचिव ताथीर ज़हरा ने आद्यांश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता बिहार में रोलर स्केटिंग को नई पहचान दिलाने वाली है और आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

 

सॉफ्ट टेनिस जिला संघ के सचिव जयंत कुमार तथा बाबूपुर पंचायत के मुखिया जयकरण पासवान ने भी आद्यांश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि भागलपुर के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है। इससे जिले के अन्य खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

 

आद्यांश की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल भागलपुर बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उन्हें आगे भी इसी तरह प्रशिक्षण और अवसर मिलता रहा तो वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

 

संवाददाता: रजनीश कुमार

  • Related Posts

    शिवनारायणपुर में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और 30 जिंदा कारतूस बरामद

    भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बरामदगी और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर जिले में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    सहरसा में शराब माफिया का खेल! ठुठ्ठी मुसहरी में रोज पहुंच रही शराब की खेप, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

    सहरसा में शराब माफिया का खेल! ठुठ्ठी मुसहरी में रोज पहुंच रही शराब की खेप, पुलिस पर मिलीभगत के आरोप

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *