मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: सहरसा में पशु सखियों का प्रशिक्षण शुरू, वैज्ञानिक पशुपालन से महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर

ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और पशुपालन आधारित आजीविका को मजबूत करने की दिशा में सहरसा जिले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (MMRY) के तहत पशु सखियों, सीएलएफ एंकर पर्सन एवं एलएचएस के लिए एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक डेयरी एवं पशुपालन तकनीकों से प्रशिक्षित कर गांव स्तर पर बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और पशुपालकों की आय बढ़ाने में उनकी भूमिका को मजबूत करना है।

 

Sponsored Advertisement

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, संयंत्र प्रभारी कौशलेन्द्र कुमार तथा अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को वैज्ञानिक पशुपालन की नई तकनीकों से परिचित कराया।

 

प्रशिक्षण के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण, नस्ल सुधार, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, डेयरी प्रबंधन और पशुपालन से आय बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पशु सखियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को तकनीकी सलाह देने और समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

 

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित पशु सखियां गांव-गांव जाकर वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देंगी, जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि होगी और पशुपालकों की आय में भी इजाफा होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखी गई तकनीकों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में प्रबंधक (लाइवस्टॉक) अभिनव कुमार, जिला नोडल विक्रमादित्य, सुशील कुमार, खुशबू कुमारी, राहुल कुमार, ज्ञान भारती, संदीप कुमार और मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं संसाधन व्यक्ति मौजूद रहे।

 

इस प्रशिक्षण के माध्यम से पशु सखियों को आधुनिक और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी देकर ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी विकास, स्वरोजगार और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।

 

संवाददाता: इंद्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *