मैथन डैम में टला बड़ा हादसा, डूबती नाव से एक दर्जन पर्यटकों की जान बची

पानी घटने से उभरे पत्थर से टकराई नाव, स्पीड बोट चालक ताजुद्दीन की बहादुरी से सभी सुरक्षित

धनबाद: मैथन डैम में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पर्यटकों से भरी एक नाव पानी के भीतर छिपे पत्थर से टकराकर डूबने लगी, लेकिन स्पीड बोट चालक ताजुद्दीन की सूझबूझ और बहादुरी से करीब एक दर्जन पर्यटकों की जान बच गई। घटना के बाद डैम क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Sponsored Advertisement

 

जानकारी के अनुसार मजूमदार निवास से सबुज दीप की ओर जा रही पर्यटकों से भरी नाव अचानक पानी के भीतर मौजूद एक बड़े पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। नाव के डूबने की आशंका से सवार पर्यटक घबरा गए और मदद के लिए आवाज लगाने लगे।

 

इसी दौरान बाबू बोट घाट के स्पीड बोट चालक ताजुद्दीन की नजर संकट में फंसी नाव पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए अपनी स्पीड बोट घटनास्थल की ओर मोड़ी और जोखिम उठाते हुए एक-एक कर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सभी पर्यटक सुरक्षित बचा लिए गए।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने ताजुद्दीन की जमकर सराहना की। वहीं स्थानीय नाविकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मैथन डैम का जलस्तर लगातार घट रहा है। जलस्तर कम होने से कई बड़े पत्थर पानी के ऊपर या सतह के करीब आ गए हैं, जो नौकायन के लिए खतरा बन रहे हैं।

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डैम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, खतरनाक स्थानों की पहचान कर चेतावनी बोर्ड लगाने तथा नियमित निगरानी की मांग की है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

संवाददाता : नीतीश कुमार

  • Related Posts

    अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

    जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

    दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

    जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *