सीतामढ़ी में मुखिया की पत्नी की गोली मारकर हत्या, घर में सो रही महिला को अपराधियों ने बनाया निशाना



बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में रविवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका स्थानीय मुखिया की पत्नी बताई जा रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, महिला रविवार रात अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान देर रात कुछ अपराधी उनके घर के समीप पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ीं। परिजन जब तक कुछ समझ पाते और उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

मृतका की बेटी गुड़िया देवी ने हत्या का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों ने उनकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। उनके अनुसार, इंदर, प्रभाष समेत 10 से 12 लोग घटना में शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सुबह मिली, जबकि हत्या भोर के समय हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी सहियारा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुरानी रंजिश या दुश्मनी होने से इनकार किया है, जिसके कारण हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

बाबा बैद्यनाथ धर्मपथ पर श्रद्धालुओं को मिली नई सौगात, प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला का भव्य उद्घाटन

श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों शिवभक्तों की सेवा और सुविधा के उद्देश्य से बाबा बैद्यनाथ धर्मपथ स्थित प्रियंका स्मृति सहरसा धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन सिमरी…

नवगछिया में बस स्टैंड स्थानांतरण को लेकर बढ़ा विवाद, प्रशासन और बस संचालक आमने-सामने

 भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में बस स्टैंड के स्थानांतरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक ओर जिला प्रशासन और नगर निगम शहर की यातायात व्यवस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *