नेपाल की बारिश से उफनी रेतुआ नदी, निर्माणाधीन पुल का डायवर्सन बहा; हजारों लोगों की आवाजाही ठप


किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत धवेली पंचायत के लोधाबाड़ी में रेतुआ नदी का जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन आरसीसी पुल के पास बनाया गया अस्थायी डायवर्सन बह गया है। नेपाल क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। डायवर्सन बह जाने से हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है और ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


जानकारी के अनुसार, रेतुआ नदी पर आरपी कंस्ट्रक्शन द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से आरसीसी पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुल निर्माण अभी पूरा नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अस्थायी डायवर्सन बनाया गया था। आसपास के कई गांवों के लोग इसी रास्ते से प्रतिदिन बाजार, स्कूल, कॉलेज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन करते थे।
मंगलवार को नदी में अचानक पानी बढ़ने और तेज धार आने से डायवर्सन पूरी तरह बह गया। इसके बाद क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था बाधित हो गई। अब लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग 12 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं। किसानों, मजदूरों, छात्रों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Sponsored Advertisement


ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य में देरी के कारण डायवर्सन ही आवागमन का एकमात्र साधन था। इसके बह जाने से नदी के दोनों किनारों पर बसे गांवों का संपर्क लगभग कट गया है। बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।


ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने अंचल अधिकारी से रेतुआ नदी में अस्थायी रूप से नाव संचालन शुरू कराने की अपील की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही पुल निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग भी उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने तक नाव संचालन ही सबसे सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकता है।
फिलहाल डायवर्सन बह जाने से हजारों लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित हो गई है। अब लोगों की नजर प्रशासन पर टिकी है कि कब तक वैकल्पिक व्यवस्था बहाल कर उन्हें राहत पहुंचाई जाती है। :::

  • Related Posts

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, धनबाद में युवक हिरासत में

    धनबाद। सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में धनबाद सदर थाना पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी पंकज…

    धनबाद में जमीन कारोबारी को फोन पर जान से मारने की धमकी, सरायढेला पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

    धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी बंटी सिंह को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *