पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग



धनबाद: पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सोमवार को धनबाद जिला युवा कांग्रेस ने जोरदार आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए युवाओं के हितों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया।

आक्रोश मार्च की शुरुआत IIT-ISM परिसर के समीप से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचा। यहां आयोजित नुक्कड़ सभा में कांग्रेस नेताओं ने लगातार हो रहे पेपर लीक, रोजगार के अवसरों में कमी, बढ़ती महंगाई और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त चुनौतियों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई।

सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस की झारखंड सह-प्रभारी प्रीति मांझी ने कहा कि देश का युवा आज असुरक्षा और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर लाखों शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाएं उनके सपनों और भविष्य पर गहरा असर डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों और भविष्य की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव और जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की कमी के कारण छात्रों का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है। वर्षों की तैयारी के बाद परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के साथ हो रहा यह अन्याय किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

नेताओं ने सरकार से युवाओं को रोजगार, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपने आंदोलन को और तेज करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *