भागलपुर में सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, ताला तोड़कर चोर ले उड़े डीवीआर और महत्वपूर्ण दस्तावेज


भागलपुर: शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए भागलपुर सांसद अजय मंडल के कार्यालय को ही निशाना बना लिया। अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कई महत्वपूर्ण सामानों की चोरी कर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।


जानकारी के अनुसार, रविवार होने के कारण सांसद कार्यालय बंद था। सोमवार सुबह जब सांसद प्रतिनिधि एवं कार्यालय सचिव गौरव कुमार कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर कार्यालय का सामान बिखरा पड़ा था और आलमारी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि कार्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हैं।

Sponsored Advertisement


सांसद प्रतिनिधि गौरव कुमार ने बताया कि चोर बड़ी योजना के तहत वारदात को अंजाम देकर गए हैं। खास तौर पर सीसीटीवी का डीवीआर चोरी होना इस बात की ओर इशारा करता है कि अपराधी अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत तिलकामांझी थाना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सांसद कार्यालय में हुई इस चोरी की घटना ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल तिलकामांझी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *