बहडारा गांव में आम रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीण महिला ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार


भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत करहरिया पंचायत के बहडारा गांव में आम रास्ता बंद किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। गांव की रहने वाली मंजु देवी ने जिला प्रशासन सहित विभिन्न अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने चार परिवारों के आवागमन के लिए उपयोग होने वाले आम रास्ते को जबरन बंद कर दिया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


मंजु देवी ने अपने आवेदन में बताया है कि गांव के मनोज सिंह, सुमित कुमार सिंह और ललन कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने मिलकर रास्ते पर कब्जा कर उसे बंद कर दिया। इस संबंध में उन्होंने अंचल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद सुल्तानगंज के अंचलाधिकारी (सीओ) अनुज कुमार झा प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दोबारा चालू कराया था।

Sponsored Advertisement


हालांकि, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि कुछ दिनों बाद उक्त लोगों ने फिर से रास्ते को बंद कर दिया। मंजु देवी का कहना है कि इस बार बाथ थाना पुलिस और डायल 112 पुलिस की मिलीभगत से रास्ते पर दोबारा अवरोध खड़ा किया गया, जिसके कारण चारों परिवारों के लोगों का घर से निकलना और दैनिक कार्यों के लिए आना-जाना मुश्किल हो गया है।


इस मामले को लेकर मंजु देवी ने जिला पदाधिकारी, प्रमंडलीय आयुक्त, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की है।


वहीं, इस पूरे मामले पर बाथ थाना प्रभारी मंटु कुमार ने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला अभी तक नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में शिकायत प्राप्त होती है या मामला संज्ञान में आता है, तो जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में इस विवाद को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    गंडक नदी उफान पर, 6 लाख क्यूसेक तक पहुंच सकता है डिस्चार्ज; बगहा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *