धनबाद में साइबर नेटवर्क का खुलासा, बैंक खाते खरीदकर अपराधियों को बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

धनबाद: झारखंड के धनबाद में साइबर अपराध से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी आम लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराधियों को बेचने का काम करता था। पुलिस ने उसके पास से कई एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सीसीआर डीएसपी सह साइबर थाना के अतिरिक्त प्रभारी प्रदीप कुमार साव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुराना बरवाअड्डा थाना के सामने स्थित कृष्णा इंटरनेट कैफे में छापेमारी की। इस दौरान मुकुंदा निवासी संतोष कुमार गोराई (35) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों को झांसा देकर विभिन्न बैंकों में उनके नाम से खाते खुलवाता था। इसके बदले उन्हें पांच हजार रुपये तक का भुगतान करता था और खाते से जुड़े एटीएम कार्ड व मोबाइल सिम अपने कब्जे में रख लेता था। बाद में इन्हें साइबर अपराधियों को 20 से 25 हजार रुपये में बेच दिया जाता था।

पुलिस के अनुसार इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम की निकासी और अन्य खातों में ट्रांसफर के लिए किया जाता था। जब्त मोबाइल फोन की जांच में कई बैंक खातों से जुड़े स्क्रीनशॉट और यूपीआई एप्लिकेशन मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इन खातों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज हैं।

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड और सात एटीएम कार्ड बरामद किए गए। इस मामले में साइबर थाना धनबाद में कांड संख्या 32/2026 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Posts

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *