दुकान खाली कराने के विवाद में बवाल, दो पक्षों में पथराव और हवाई फायरिंगसोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट और फायरिंग का वीडियो


समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजार में दुकान खाली कराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और हवाई फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मऊ बाजार में उस समय अफरातफरी मच गई जब दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आसपास के दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं और लोग जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
जानकारी के अनुसार दुकानदार प्रभात साह और जमीन के कथित क्रेता गोविंद कुमार साह के बीच दुकान खाली कराने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि झड़प के दौरान एक पक्ष की ओर से कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ मारपीट कर रहे हैं, जबकि कुछ के हाथों में हथियार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में फायरिंग की आवाज भी सुनाई पड़ रही है। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों पक्ष वहां से हट गए, जिसके बाद बाजार क्षेत्र में शांति बहाल कराई गई।
पुलिस का कहना है कि दुकान और जमीन विवाद को लेकर हुए पथराव तथा हवाई फायरिंग की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सहरसा में नाबालिग से गंभीर अपराध के मामले में 6 घंटे में कार्रवाई, तीन विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

    सहरसा। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के…

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *